
बॉलीवुड की ‘कांटा लगा गर्ल’ शिफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं
42 वर्षीय अभिनेत्री और मॉडल शिफाली जरीवाला का निधन मुंबई में हो गया है। उनकी अचानक मौत की जानकारी अस्पताल से सामने आई, जिससे उनके फैंस और मनोरंजन जगत में गहरा शोक है।
कांटा लगा’ से मिली अपार पहचान
शिफाली जरीवाला को 2002 में आए सुपरहिट म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त लोकप्रियता मिली। इस गाने के बाद उन्हें हर घर में पहचाना जाने लगा और वह ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर हो गईं।
बिग बॉस से किया था Comback
शेफाली ने बिग बॉस 13 में एंट्री करके अपने करियर में दोबारा जान फूंकी थी। हालांकि वह ज्यादा दिन शो में नहीं रहीं, लेकिन उनकी पर्सनैलिटी और बोल्ड अंदाज ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके अलावा, उन्होंने MTV स्प्लिट्सविला और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाडी जैसे रियलिटी शोज़ में भी हिस्सा लिया।
एक्टिंग और डांसिंग में था जलवा
शेफाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिकों से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने म्यूजिक वीडियोज़ और फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने गुजराती फिल्म “हेलो हेलो” में भी अभिनय किया और अपने डांसिंग स्किल्स के लिए हमेशा सराही गईं।
अचानक चले जाने का दर्द
शेफाली जरीवाला की मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और फैंस को सदमे में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका जाना इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है।
आशा है कि उनकी आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस